विनय कुमार चौबेए सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कहा कि 22 सितंबर को सरकार के कार्यकाल के 1000 दिन पूरे हो रहे हैं, इन 1000 दिनों में खाद्य विभाग ने काफी कम समय में कई उल्लेखनीय कार्य किये हे। राज्य के प्रत्येक नागरिक को खाद्यान्न सुलभ कराने के उद्देश्य को पूरा करने में विभाग सफल रहा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड पहला राज्य हैएजहां पीण्टी जी डाकिया योजना, डीबीटी द्वारा किरोसिन तेल का वितरण योजना की शुरूआत और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभुकों को शत् प्रतिशत नि:शुल्क गैस स्टोव, प्रथम रिफिल सिलिंडर सहित प्रदान किया जा रहा है। श्री चौबे सूचना भवन सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



