गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति से सम्मानित महिला पुलिस आरक्षक से छेड़छाड़ , ट्वीट कर मांगी थी मदद

Summary :

NULL

26 जनवरी को जहां एक तरफ पूरा देश गणतंत्र दिवस में दिखी महिला शक्ति की तारीफ कर रहा था वहीं दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल के साथ हुई शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सम्मानित महिला पुलिस की कांस्टेबल स्मिता तांडी के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

बता दे कि शुक्रवार को स्मिता ट्रेन से साउथ बिहार ट्रेन से दुर्ग से बिलासपुर की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। स्मिता ने युवक से किसी तरह खुद को बचाया और आरपीएफ़ भाटापारा से संपर्क कर सारा मामला सुनाया। जिसके बाद साउथ बिहार एक्सप्रेस के भाटापारा पहुंचने से पहले ही तमाम आला-अधिकारी स्टेशन पहुँच गए और आरोपी युवक को स्टेशन पर ही उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया।

स्मिता ने अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरे साथ ट्रेन में बदतमीजी हो रही है साउथ बिहार एक्सप्रेस में, यह ट्रेन थोड़ी देर में भाटापारा पहुचने वाली है।

tweet simta tandi

वही , ट्रेन के डिब्बों में यात्री कितने सुरक्षित है इस घटना के बाद फिर से सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता साउथ बिहार एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार थी. इस पूरी घटना के बाद आरपीएफ और जीअारपी की ट्रेन में स्कार्टिंग की पोल भी खुल गई है, जबकि यह घटना दिन के वक्त की है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात में सफर करने वाली महिलाएं-युवतियां कितनी सुरक्षित है।

आपको बता दें कि सोशल मी़डिया के जरिए गरीब मरीजों का इलाज कारवाने वाली पुलिस कॉन्स्टेबल स्मिता तांडी को दो साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया था। स्मिता तांडी छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। वे जीवनदीप समूह बनाकर जरूरतमंदों को इलाज उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही हैं। फेसबुक पर उनके आठ लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team