पणजी : गोवा सरकार के आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम लगाने के बावजूद भी गोवा में टैक्सी चालकों ने दूसरे दिन भी अपने वाहन सड़कों पर नहीं उतारे। उत्तर गोवा पर्यटन टैक्सी संघ के महासचिव विनायक नानोस्कर ने बताया, “ हड़ताज आज भी जारी रहेगी और राज्य में एक भी टैक्सी नहीं चलेगी। हम लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल जारी रहेगी।”
राज्य में कल से टैक्सी हड़ताल शुरू हुई थी और इसकी वजह से करीब 18,000 टैक्सी और 350 येलो एवं ब्लैक प्री-पैड टैक्सी आज भी सड़कों से नदारद हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के तहत राज्य सरकार ने सभी टैक्सी में स्पीड गवर्नर लगाने का कहा है, जिसका विरोध टैक्सी चालक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने टैक्सी चालकों की मांग को स्वीकार करने से मना कर दिया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



