भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग 21 प्रशिक्षण विमान मंगलवार को ग्वालियर एयरबेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों पायलट उससे सुरक्षति निकलने में कामयाब रहे।
सूत्रों ने बताया कि विमान नियमित मिशन पर था और सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि आईएएफ ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ को आदेश दिए हैं।
PM मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित
मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्वालियर से लगे चंबल संभाग के अधीन भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में आलूरी गांव के पास गिरा। इस क्षेत्र में सेना और पुलिस के जवान भी पहुंच गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी। लेकिन बताया गया है कि विमान नियमित उड़ान पर था और उसमें दो पायलट सवार थे। ग्वालियर स्थित वायुसेना हवाईअड्डे के अधिकारी भी लड़कू विमान का संपर्क टूटने के बाद तत्काल हरकत में आ गए।


Download Android App
Download iOS App



