सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर पिपरिया चौदा गांव में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब 21 वर्षीय महिला का उसके तीन बच्चों समेत घर में ही शव मिला।बंडा पुलिस थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने इसे संदिग्ध मामला बताया। मृतकों की पहचान कुंती बाई, उसके दो पुत्र पुष्पेंद्र (5 साल) एवं अंकित (एक साल) तथा बेटी हर्षिता (ढाई साल) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कुंती बाई का पति हरि सिंह लोधी घर पर नहीं था। जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने छत का खप्पर हटा कर अंदर झांक कर देखा तो पाया की उसकी पत्नी कुंती बाई फंदे से लटकी हुई थी, जबकि दो पुत्र और पुत्री दीवार पर लगी खूंटी से अलग-अलग लटके हुए थे।
ठाकुर ने बताया, पहली नज़र में यह मामला संदिग्ध लग रहा है, परिस्थितियों और मृतका के पति के बयानों में भी विरोधाभास नजर आ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।वहीं, इस मामले में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया, ‘‘पुलिस इन चारों की मौत की वजह को लेकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, शुरूआती पूछताछ से लगता है कि पारिवारिक विवाद भी वजह हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



