सबके सामने अनुष्का शर्मा ने लगा दी रणवीर सिंह को डांट, माफ़ी मांगते हुए वापस भागे ‘सिंबा’ स्टार

Summary :

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से शादी कर चुके है और अनुष्का शर्मा विराट कोहली से साथ सुखद शादी शुदा जीवन में व्यस्त है। हाल ही में अनुष्का और रणवीर एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर को अनुष्का से डांट पड़ गयी।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म  ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा लीड अभिनेत्री थी। पहली ही फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी।  
इसके बाद अनुष्का और रणवीर ने ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ और ‘दिल धड़कने दो’ में भी साथ काम किया और दोनों की नजदीकियां बढ़ने की वजह से, इनके रिलेशनशिप में होने की भी खूब खबरें आयी। 
अब रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से शादी कर चुके है और अनुष्का शर्मा विराट कोहली से साथ सुखद शादी शुदा जीवन में व्यस्त है। हाल ही में अनुष्का और रणवीर एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर को अनुष्का से डांट पड़ गयी।  
दोनों के बीच जिस तरह की बहस देखने को मिली उससे फैंस को जरूर  ‘बैंड बाजा बारात’ की तूतू-मैंमैं याद आ गयी होगी। हमेशा की तरह रणवीर इस अवार्ड नाईट में भी अपने अतरंगी अवतार में पहुंचे थे। हैट, ब्लैक सूट और हाथ में छड़ी लिए रणवीर का लुक सबसे अलग था। 
स्टेज पर रणवीर सिंह को स्पीच देने का मौका मिला तो वो कामयाबी और सफलता के बारे में बात करने लगे और साथ ही माइक लेकर स्टेज से उतरे और अनुष्का शर्मा से पूछा कि आपके लिए सक्सेस का मतलब क्या है?’

जवाब के लिए जैसे ही रणवीर ने अनुष्का के आगे माइक किया एक्ट्रेस ने डांटते हुए कहा ,’ रणवीर, आप होस्ट नहीं हैं!’ इसके बाद रणवीर माफ़ी मांगते हुए वापस स्टेज पर भाग गए। 
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भले ही रणवीर और अनुष्का कभी रिलेशनशिप में रहे हो पर ब्रेकअप के बाद भी उनके रिश्ते काफी अच्छे है और दोनों के बीच आज भी दोस्ती बरकरार है। 

Ujjwal Jain