मुंबई : मुंबई में चूनाभट्टी पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने चार साल के बच्चे को कथित तौर पर बार-बार थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चूनाभट्टी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक पगारे ने कहा कि 30 वर्षीय अजरूद्दीन कुतबुद्दीन शेख को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया, ‘‘ वीडियो से हमने कसाईवाड़ा क्षेत्र की इस जगह की पहचान की। शेख ने बताया कि उसने बच्चे को इसलिए मारा क्योंकि बच्चा लगातार रो रहा था। यह वीडियो शेख की पत्नी ने बनाया है।’’ शेख पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



