चेन्नई:केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पोन राधाकृष्णन ने वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। श्री राधाकृष्णन ने आज अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दवे तमिलनाडु में इस वर्ष हुए परंपरागत जल्लीकट्टु के आयोजन में अहम भूमिका अदा की थी और तमिलों को पूरा समर्थन दिया था।
उन्होंने श्री दवे के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि जल्लीकट्टु के मुद्दे पर वह दिल्ली में एक दिन में तीन बार मुलाकात की थी। उन्होंने श्री दवे को राष्ट्र के लिए समर्पित नेता बताते हुए कहा उनमें पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण, गुणवत्ता वाली सोच और समस्याओं की आसान समझ के विशेष गुण थे। उन्होंने श्री दवे के परिवार से हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि ईश्वर उन्हें इस महान क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



