भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, रूड़की 26 से 28 फरवरी 2020 तक संयुक्त रूप से रूड़की जल सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों के 31 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे ।
आईआईटी रूड़की के निदेशक ए के चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया, ‘‘फरवरी 2020 में आयोजित होने वाले इस जल सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जलवायु परिवर्तन के जल विज्ञान से जुड़े आयाम’ है। इस कार्यक्रम से जल शक्ति मंत्रालय और राज्य सरकार भी जुड़ी है। ’’

इस कार्यक्रम के तहत जल विज्ञान से जुड़े आंकड़ों की निगरानी एवं प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन मॉडल एवं पूर्वानुमान, जल संसाधन एवं जलवायु परिवर्तन का मूल्यांकन, भूजल प्रबंधन, बाढ़ एवं प्रबंधन, नदी की व्यवस्था एवं उससे जुड़ा ढांचा, सूखा एवं प्रबंधन, पर्यावरण एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन, जल,ऊर्जा,खाद्य गठजोड़, नीतिगत ढांचा से जुड़े आयाम जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
संस्थान के निदेशक चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, जापान, नीदरलैंड, ब्रिटेन जैसे देशों के 31 विशेषज्ञ तथा आईआईएससी, आईआईटी, जेएनयू, इसरो से नौ विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस विषय पर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के लेखकों के 225 लेख एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और एक तकनीकी समिति इनका मूल्यांकन करेगी। इस कार्यक्रम में एनजीओ, शिक्षाविद, नीति निर्माण से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



