एक दूजे के हुए रीवा की राजकुमारी मोहिना और सुयश,देखिए भव्य समारोह की इनसाइड तस्वीरें

Summary :

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मोहिना कुमारी की शादी बीती रात यानी सोमवार के दिन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश महाराज के साथ हो गई है।

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मोहिना कुमारी की शादी बीती रात यानी सोमवार के दिन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश महाराज के साथ हो गई है। इस भव्य शादी में फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक से जुड़े कई दिग्गजों ने शिरकत करी थी। 
मोहिना और सुयश महाराज की ग्रैंड वेडिंग हरिद्वार में सम्पन्न हुई है। वैसे मोहिना की शादी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे। ऐसे में हम आपके लिए मोहिना की शादी की रस्मों की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो लेकर आए हैं।
 काफी कम लोग यह बात जानते होंगे कि मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी है उनकी रीयल लाइफ काफी रॉयल है। 
मोहिना और सुयश की शादी राजस्थानी थीम पर हुई है। शादी का आयोजन बेहद भव्य किया गया है। बड़े स्टेज से लेकर फूलों और लाइटों की भी खास व्यव्स्था की गई। 
 
मोहिना के आउटफिट्स देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपने लुक में राजपूती टच दे रखा है।  मोहिना ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। साथ ही उन्होंने गोल्डन हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखी है। वहीं सुयश की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी पहना। उन पर ये शेरवानी काफी जंच रहा था। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये कपल कितना खूश नजर आ रहा है। मोहिना कुमारी और सुयश रावत कंगना रनौट की फिल्म क्वीन का गाना ‘लंदन ठुमकदा’ पर डांस करती हुईं नजर आईं।

सुयश महाराज मूलत: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के और पत्नी मोहिना मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली हैं। इसी साल 8 फरवरी को सुयश और मोहिना ने सीक्रेट इंगेजमेंट की थी। अक्टूबर 2018 को मोहिना का रोका हुआ था।  

इनकी शादी में बाबा रामदेव ने डी शिरकत की। इसेे साथ-साथ राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश के महामंत्री संगठन अजय कुमार,  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा पहुंचे। 

वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धनसिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश,  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी शादी में शामिल थे।  
इनके अलावा अगर फ़िल्मी सितारों की बात की जाए तो अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ-साथ टीवी धारावाहिकों के कई कलाकारों ने शादी में शिरकत की।  
बता दें कि मोहिना ने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 3 के जरिए परदे पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री टीवी की दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई।
 
मोहिना अपनी शादी से पहले आखिरी बार टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाई दी थीं। कुछ समय पहले मोहिना ने इस शो से अलिवादा कहा है। खबर है कि शादी के बाद इस रॉयल कपल का रिसेप्शन और विदाई 9-10 नवंबर को रीवा में की जाएगी।

Desk Team