दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर एनकाउंटर के बाद दो कुख्यात बदमाशों के हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान दोनों ही बदमाशों को पैरों पर गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया और हथियार कब्जे में लेने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहला मामला सोमवार की रात करीब आठ बजे राजघाट के पास डीटीसी बस डिपो के पास की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां पर बदमाशों को दबोचने के लिए ट्रैप लगाया था, जहां बाइक से पहुंचे बदमाश इमरान को पुलिस ने घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें इमरान के पैरों पर गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। आरोपी कुख्यात अपराधी है।
दूसरे मामले में दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल के पास पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी प्रथम आनंद उर्फ तुषार को दबोच लिया है। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली पैर पर लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भलस्वा लैंडफिल साइट पर घेराबंदी की थी, जहां बाइक से पहुंचने बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली और वह घायल हो गया।


Download Android App
Download iOS App



