महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। संकल्प पत्र में महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने और पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों समेत कई बड़े वादे किए गए हैं।
संकल्प पत्र में ग्रामीण इलाकों में तीस हजार किलोमीटर तक सड़क बनाने की भी बात कही गई है। साथ ही वीर सावरकर को भारत रत्न दिलाने का भी वादा किया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, ”देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में मूल परिवर्तन किया है। पांच साल पहले महाराष्ट्र एक भ्रष्टाचार से ग्रसित प्रदेश था। आज सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बन गया है।”

वहीं मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र सरकार से ये मांग करेगी कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए। वीर सावरकर के अलावा बीजेपी के संकल्प पत्र में सावित्री बाई फुले और ज्योति राव फुले को भी भारत रत्न दिलाने का वादा किया गया है। पार्टी ने संकल्प पत्र में नौकरियों और सूखा मुक्त महाराष्ट्र समेत कोई और वादे किए गए है।
वादों के अनुसार पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाया जाएगा। मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोड़कर संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति किया जाएगा।
PMC बैंक घोटाला : प्रदर्शन के बाद घर लौटे खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत, बैंक में जमा थे 90 लाख
किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाई जाएगी। आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण किया जाएगा। 1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। 2022 तक प्रत्येका घर को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
राज्य की सभी सड़कों की स्थायी मरम्मत और देखभाल के लिए स्वतंत्र तंत्र का निर्माण किए जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी बस्तियों को 12 महीने चलने वाली सड़कों से जोड़ा जाएगा। ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण के माध्यम से 30 हजार किमी की ग्रामीण सड़कें बनाई जाएंगी। भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



