जैन समाज ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, लोकसभा और TMC से बर्खास्त करने की उठी मांग

Summary :

जैन समाज ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की जैन समाज पर की टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सांसद को बर्खास्त करने की मांग की है।

जैन समाज ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की जैन समाज पर की टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सांसद को बर्खास्त करने की मांग की है। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि देश के विभिन्न जैन संगठनों ने इस संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की है वहीं अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा एकता संघ भी सोमवार को टीएमसी सांसद पर कार्यवाही की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को पत्र लिखेगा।
महुआ मोइत्रा को TMC से बर्खास्त करने की उठी मांग 
बिट्टू ने बताया कि संघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी को पत्र लिखकर सांसद महुआ मोइत्रा से सार्वजनिक माफी मंगवाने की भी मांग की है, अगर वह माफी नहीं मांगती है तो उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की गई है। संघ ने पत्र में लिखा कि सांसद मोइत्रा ने समाज को काफी आहत किया है, भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जब तक वह माफी नहीं मांगेगी समाज उन्हें माफ नही करेगा।
राजनीतिक स्वार्थ के लिए समुदाय विशेष को निशाना बनाने का आरोप 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते टीएमसी सांसद ने समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए बदनाम करने की साजिश रची है। सांसद के बयान ने सम्पूर्ण भारतवर्ष के जैन समुदाय की भावनाओं को आहत किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को सकल जैन समाज ने एक मत होकर माफी की मांग की थी, लेकिन मोइत्रा अपने अहंकार में डूबी हुई है। अब सकल जैन समाज समुदाय विशेष विवादित टिप्पणी पर संसद से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है, जब तक कार्यवाही नहीं होगी जैन समाज चुप नही बैठेगा।

विधानसभा चुनाव से पहले किशोर उपाध्याय का बड़ा दावा- ‘मेरे जाने से उत्तराखंड में कांग्रेस का सब कुछ खत्म’

Desk Team