भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तरकाशी पहुंच उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद कर की। जेपी नड्डा ने कहा कि वे ममता की प्रतीक थीं।
आज हमारी आदरणीय दीदी लता जी, हम सभी के बीच नहीं रही। मैं अपनी ओर से और हम सभी की तरफ से उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनको अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार के सभी सदस्यों को ये दुःख सहने की ताकत दें। pic.twitter.com/scbE62nSEv
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 6, 2022
नड्डा ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कुछ लोग गंगा-यमुना की आरती और पूजा कर रहे हैं। ये लोग वही हैं, जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और हैं। ये वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। पर, इन्हें देखकर खुशी हो रही है कि इसी बहाने भारतीय संस्कृति को तो जाना।
विकास करने वाली केवल भाजपा – नड्डा
उन्होंने कहा विकास करने वाली केवल भाजपा ही है। आयुष्मान योजना से सालाना पाांच लाख रुपये का इलाज किया जा रहा है। ये दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना है। उन्होंने ये भी कहा कि सैन्य धाम उत्तराखंड में बन रहा है। जेपी नड्डा ने कहा कि 15 लाख रुपये की व्यवस्था की पर्वत माला योजना के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को बड़ी लाभ होगा। रोपवे का काम चल रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda गंगोत्री, उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/hiKq6QGvLk
— BJP (@BJP4India) February 6, 2022
पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा – भाजपा अध्यक्ष
जेपी नड्डा ने कहा रोपवे योजना पर्यटन, तीर्थाटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आलवेदर रोड विकास का रास्ता है। जेपी नड्डा ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के अगले एक दशक के विकास का खाका है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब के मर्म को समझा और लॉकडाउन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के खाते में धनराशि दी। उज्जवला गैस कनेक्शन से महिला सशक्तिकरण हुआ है।
जेपी नड्डा सहसपुर पहुंचेंगे और वहां घर-घर जनसंपर्क करेंगे। फिर उनका डोईवाला में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। देहरादून में रात्रि विश्राम करने के बाद नड्डा सात फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ व देहरादून कैंट में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



