धनबाद : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युवाओं को देश की शक्ति बताया और उनसे राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने की अपील की। श्री दास ने आज उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की आरे से बीआईटी सिंदरी में सीमेन्स द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं पांच पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी कौशल विकास संस्थान का उद्घाटन तथा विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और राष्ट्र निर्माण में उनके सार्थक योगदान की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए इससे बडी पूंजी कुछ और नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी का कहना है कि युवा शक्ति के दम पर ही भारत विश्व पटल पर अपना परचम लहराएगा। इसे सबलता प्रदान करने के लिये कौशल विकास विभाग को धरातल पर उतारा गया क्योंकि समय बदल रहा है और अगर समय के साथ हम नहीं बदले तो पीछे रह जायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड समृद्ध राज्य है और यहां संभावना, सामथ्र्य एवं संयोग भी है लेकिन राज्य गरीबी और बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।
सरकार ने राज्य में मौजूद बेरोजगारी एवं गरीबी उन्मूलन का संकल्प लिया है। श्री दास ने कहा कि राज्य के शिक्षण संस्थानों का गौरव पुन: प्राप्त हो इसका प्रयास सरकार कर रही है। शिक्षकों को इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक और सुढ़ आधारभूत संरचना प्रदान करने की दिशा में आज बीआईटी सिंदरी में शिक्षा के साथ ही बच्चों के हुनर को निखारने के लिए सेंटर ऑफ एक्ससिलेंस की स्थापना की गई।


Download Android App
Download iOS App



