चेन्नई : तमिलनाडु के चेन्नई में पुलिस ने कैब आपरेटर के घर पर छापा मारकर दो करोड़ रुपये जब्त किये हैं। पुलिस को कैब आपरेटर तमिजन के घर पर नशीला पदार्थ होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसके वेलाचेरी आवास पर छापा मारकर दो करोड़ रुपये जब्त किये जिनमें दो-दो हजार के नोटों को एक टब में छिपाकर रखा गया था।
कैब आपरेटर के पास 200 कार हैं जिसे वह शोङ्क्षलगानल्लुर तथा ओल्ड महाबलिपुरम मार्ग स्थित सॉफ्टवेयर कंपनियों को किराये पर दे रखा है। आयकर विभाग ने रुपये जब्त किये जाने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगे की जांच के लिए वह भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अनुमति के इंतजार में है।


Download Android App
Download iOS App



