झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज दो महिलाओं समेत चार नक्सलियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे जिले के लालाघाटी-नौडीहा इलाके में हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम माओवादी-विरोधी अभियान पर थी।
उन्होंने बताया कि चारों नक्सलियों के शव कब्जे में ले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान एक स्थानीय नक्सली संगठन के उप जिला कमांडर राकेश भुइंया, संगठन के सदस्य लल्लू यादव, रिंकी और रूबी के रूप में हुई है। भुइंया पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मौके से दो सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR), पांच मैगजीन और 219 कारतूस भी बरामद किए हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



