टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। इन दोनों ही फिल्मों का बिजनेस करोड़ों में हुआ था। इस फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया था।
प्रभास ने बाहुबली का किरदार निभाया था तो वहीं अनुष्का शेट्टी ने देवसेना का किरदार निभाया था। अनुष्का शेट्टी ने देवसेना का किरदार बहुत ही बखूबी से निभाया था और लोगों ने उनके इस किरदार को बहुत सरहाया भी था।
शायद ही आप सब जानते होंगे कि अनुष्का शेट्टी का पर्दे के पीछे एकदम ही अलग अवतार है। अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
अक्सर देखा गया है कि अनुष्का शेट्टी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शेट्टी को साड़ी पहनना बहुत पसंद है। आज हम आपको अनुष्का शेट्टी का साड़ी का ऐसा लुक दिखाएंगे जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
अनुष्का शेट्टी साड़ी के लुक में कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ सकती हैं। अनुष्का अपनी साड़ी की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
अनुष्का अपनी इन तस्वीरों में काफी चुलबुली दिखाई दे रही हैं। अनुष्का की कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिसमें वह काफी गंभी भी नजर आ रही हैं। अबतक अनुष्का शेट्टी ने काफी फोटोशूट करवाए हुए हैं।
अनुष्का की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें साड़ी पहने का बहुत ही शौक है। अनुष्का शेट्टी बाहुबली फिल्म के बाद से ही काफी फेमस हो गईं हैं। अनुष्का शेट्टी के लाखों फैैन्स उनके अभिनेय के दीवाने हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App











