झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा

NULL

राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के निर्माण से राज्य के शिक्षा के क्षेत्र को गति मिलेगी। यह यूनिवर्सिटी ज्ञान का केंद्र बनेगा। रज्य के युवा जो देश सेवा में जाना चाहते है उन के लिए झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा। यह झारखंड के लिए सम्मान का विषय है। यह राज्य के समरसता को बनाये रखने में मदद करेगा। झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले युवा राज्य की रक्षा करेंगे। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पढऩे वाले युवा राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

किसी भी यूनिवर्सिटी का गठन सिर्फ मकसद नहीं है यूनिवर्सिटी में हर सुविधा हो और नियमित पढ़ाई हो, लैब और पुस्तकालय भी हो यह सुनिश्चित करें। खूंटी में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय कि स्थापना से युवाओं को सही दिशा मिलेगी। इस क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साइबर अपराध को भी रोकने में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के छात्र आगे आयेंगेराज्यपाल आज खूंटी में झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस वित्तीय वर्ष शिक्षा बजट पर सबसे ज्यादा 10577 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसी प्रकार कौशल विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। राज्य में नये शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं। शिक्षा से ही गरीबी से निजात पायी जा सकती है। कौशल विकास कर हम लोगों को रोजगार दे सकेंगे जिससे बेरोजगारी की समस्या भी समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 53 नये महाविद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है। ये उन विधानसभाओं में बनाये जा रहे हैंए जहां कोई महाविद्यालय नहीं है। इनमें 11 मॉडल और 12 महिला महाविद्यालय शामिल है। संथाल समेत तीन वनवासी क्षेत्रों में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जायेगी। जल्द ही स्किल यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की जायेगी। छह मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम शुरू हो गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि आज झारखण्ड नए रूप में दिख रहा है। झारखण्ड अब 18 वर्ष का होने वाला है। इस कारण हमारी उम्मीद अब झारखण्ड से है।

जितने विश्वास के साथ, स्नेह के साथ और आशीर्वाद से जनता का स्नेह मिला है उसके लिए मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर विकास काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी जिला इतिहास में सबसे ऊपर है। भगवान् बिरसा मुंडा कि इस धरती को वीर भूमि के रूप जाना जाता है और अब सरकार कि मंशा है कि इसे नॉलेज सिटी के रूप में भी जाना जाए। खूंटी वीरों की धरती है, यहां के अनेकों वीरों ने आजादी कि लड़ाई में भाग लिया था।

गुजरात और राजस्थान के बाद खूंटी में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय शुरू हो रहा है। खूंटी जिला आज विकास के रस्ते में आगे बढ़ रहा है पहले कभी नहीं हुआ था। कार्यक्रम में खूंटी सांसद कड़िया मुंडा, मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, सचिव, उच्च शिक्षा एवं तकनिकी विभाग अजय कुमार सिंह, डीजीपी डी के पाण्डेय, उपायुक्त खूंटी, पुलिस अधीक्षक खूंटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।