झारखंड कांग्रेस ने राजधानी रांची में जहरीली शराब पीने से हुई मौत और अस्पतालों में सैकड़ बच्चों के जान गंवाने के विरोध में 09 सितम्बर को रांची बन्द की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने आज यहां बताया कि पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह सरकार की लापरवाही के कारण रांची आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत प्रदेश के अन्य अस्पतालों में इंसेफलाइटिस से सैकड़ बच्चों को जान गंवानी पड़।
उन्होंने बताया कि इसीके विरोध में 09 सितंबर को रांची बंद का आह्वान किया गया है। श्री शाहदेव ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, झारखण्ड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, राष्ट्रीय जनता दल, वामदल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स और सामाजिक संगठन समेत अन्य दलों से समर्थन का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



