बेंगलुरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज कहा कि राज्य विधानमंडल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया भाषण नका अपना था, जिसमें उन्होंने टीपू सुलतान की सराहना की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने सवाल किया, राष्ट्रपति राज्य का भाषण कैसे पढ़ सकते हैं? क्या यह संयुक्त सत्र का संबोधन था?कनार्टक विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के भाषण में टीपू सुलतान का नाम लिए जाने के बाद सियासी वाकयुद्ध छिड़ गया।
राष्ट्रपति के संबोधन के बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने संबोधन में टीपू सुलतान का जिक्र कर राष्ट्रपति के कार्यालय को गुमराह किया है। सिद्धरमैया ने अपने एक ट्विट में कहा, कर्नाटक विधानमंडल में सम्मानित राजनेता की तरह संबोधन देने के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को बधाई।


Download Android App
Download iOS App



