चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘मेरी तरफ से आपके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।” राव ने जन्मदिन संदेश में कहा, ‘तमिलनाडु के लोगों की सेवा में मैं आपके लंबे, सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने पलानीस्वामी को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



