तमिलनाडु: नागपट्टिनम में बस डिपो की छत गिरी, 8 की मौत

Summary :

NULL

तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 5 बजे नागापट्टिनम के पोरायार में बस डिपो की बिल्‍डिंग की छत के गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। तमिलनाडु में पिछले दो माह के भीतर दूसरी ऐसी दुर्घटना हुई है। इससे पहले बीते माह 7 सितंबर को भी कोयंबटूर के नजदीक सोमानूर में बस टर्मिनल की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गयी थी।

छत के मलबे में दबे हुए 3 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। दिवाली का दूसरा दिन होने के कारण बस स्टेशन में काफी भीड़ थी। इसकी वजह से छत के नीचे दबे हुए लोगों की संख्या अधिक हो सकती है।

राज्‍य परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्‍कर ने मीडिया से मरने वालों की संख्‍या के बारे में पुष्‍टि किया है। उन्‍होंने बताया की घटना के तुरंत बाद वे मुख्‍यमंत्री से मिले और नागापट्टिनम के लिए रवाना हो गए। उन्‍होंने कहा, ‘बिल्‍डिंग काफी पुरानी हो गई थी। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।’

बताया जा रहा है कि बस अड्डे में बने कमरे की छत काफी कमजोर थी। यहां बीते दिनों मूसलाधार बारिश हुई थी। इसके बाद से छत काफी कमजोर हो गई थी। मलबे में दबे हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। घायलों को पास के ही नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Desk Team