पटना : बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजप्रताप यादव के बाउन्सर लेकर विधानसभा में घुसने पर आश्चर्य व्यक्त किया है। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेजप्रताप पर तंज कसते हुए कहा कि वे राजनीतिक हताशा या पॉलिटिकल डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे हैं। वे डिप्रेशन में आकर परिवार में ही राजनीतिक कंपटीशन कर रहे हैं और अपने छोटे भाई तेजस्वी का बेड़ा गर्क करने में लगे हैं। ऐसा लगता है कि वे खुद तो डूबेंगे ही लेकिन परिवार व पार्टी सबको ले डूबेंगे।
श्री आंनद ने कहा कि तेजप्रताप अजीब किस्म की हरकत कर रहे हैं। हद तो तब हो गयी जब उन्होंने विधान सभा में बाउंसर लेकर घुस गए। उनकी हरकत पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। तेजप्रताप को विधानसभा के मान- सम्मान- मर्यादा व सुरक्षा से खिलवाड़ करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष जी से माफी मांगनी चाहिए ।
भाजपा प्रवक्ता निखिल आनन्द ने कहा कि मंगलवार को तेजप्रताप की मनेर में आयोजित सभा में डांस करवाया गया। यह साबित करता है कि राजद की संस्कृति ही नाच संस्कृति रही है। आरजेडी के नेताओं को विचारधारा और विकास से मतलब नहीं है।
तेज प्रताप का यह आरोप बेबुनियादऔर झूठा है कि बिहार सरकार उनको सुरक्षा नहीं दे रही लिहाजा वे निजी सुरक्षाकर्मी रखे हुए हैं। निखिल ने कहा कि तेजप्रताप जी ने कुछ दिनों पूर्व मनेर से तीन बार के विधायक भाई वीरेंद्र की औकात पूछकर बेइज्जती की थी। बेहतर होता की तेजूजी मनेर गए थे एक काम करते कि भाई वीरेंद्र से नहीं तो कम से कम मनेर की जनता से ही माफी मांग लेते।


Download Android App
Download iOS App



