लोकसभा के चुनाव जल्दी होने की सुगबुगाहट के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव थर्ड फ्रंट की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हैं। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति संसदीय बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राव ने राष्ट्रीय राजनीति में इच्छा जताई। उनका कहना है कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था ‘बुरी तरह असफल’ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर के एक बड़ी पार्टी का निर्माण करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन की गंभीर अावश्यकता है। लोग अब परेशान हैं।
70 साल के लोकतंत्र के बाद भी लोगों द्वारा कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। तीन दशक से भी कम समय में चीन के विकास का जिक्र करते हुए राव ने सवाल किया कि इतने सालों में कांग्रेस और भाजपा ने क्या किया। लोग बदलाव चाह रहे हैं। राव ने कहा कि भारत के लोगों के बीच बदलाव की जरूरत है। लोगों का मूड बदलने के लिए हम इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि इसके लिए किस चीज की जरूरत है।
राव ने कहा कि नया मंच तीसरा मोर्चा या कोई और मोर्चा हो सकता है और वह इस बदलाव का हिस्सा बनने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। मैं राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है और मुझे इस बदलाव का हिस्सा बनने से कोई समस्या नहीं है। ‘देश में होने वाले बदलाव की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं कह रहा हूं कि भारत के लोगों के बीच बदलाव होना जरूरी है। लोगों के मनोदशा को बदलने के लिए, हम इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि किस तरह का उपकरण आवश्यक है। ‘उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में नया मंच एक तीसरा मोर्चा और मजबूत मोर्चा होगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



