तेलंगाना : धार्मिक स्थल पर मिला युवक का कटा हुआ सिर, शरीर की तलाश जारी

Summary :

NULL

तेलंगाना में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे सभी लोगों के होश उड़ रह गए। सोमवार की सुबह यहां के एक धार्मिक स्थल पर एक युवक का कटा हुआ सिर मिला। युवक की पहचान कनागल मंडल निवासी पालाकुरी रमेश के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

नालगोंडा के वन टाउन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बोट्टूगुडा जांडा में युवक का कटा हुआ सिर देख स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान 25 वर्षीय पलाकुरी रमेश के तौर पर की, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था। पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम रमेश अपने घर से दवा लेने के लिए निकला था और फिर वापस नहीं लौटा।

अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक का धड़ अभी नहीं मिला है और पुलिस खोजी कुत्तों की सहायता से शरीर की तलाश कर रही है। एक सप्ताह के अंदर नृशंस हत्या की इस दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में खौफ है। 24-25 जनवरी की रात को नालगोंड म्युनिस्पल चेयरपर्सन बी लक्ष्मी के पति बी. श्रीनिवास की भी पत्थरों से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team