बाइक चलाते हुए हेलमेट पहने तो आपने लोगों को देखा होगा लेकिन स्कूल के क्लास रूम में हेलमेट पहनकर पढ़ाते नहीं देखा होगा। जी हां, स्कूल की टीचर्स का क्लास रूम में हेलमेट पहनकर बच्चों को पढ़ाने का एक मामला सामने आया है। ये घटना तेलंगाना की है।
यहां जब भी बारिश होती है स्कूल के बच्चों को अपनी जान बचाने के लिए क्लास से भागकर पेड़ के नीचे छुपना पड़ता है। मेडक जिले के चिन्ना शंकरमपेट के इस स्कूल की इमारत इतनी जर्जर है कि यहां बारिश के दौरान छत टूटकर गिरती है।
इस स्कूल में 219 लड़कियों के साथ 664 छात्र पढ़ते हैं। जिला परिषद का यह हाई स्कूल 60 साल पुरानी बिल्डिंग में चल रहा है। बुधवार को लगातार बारिश होने का चौथा दिन था और स्कूल के 22 शिक्षकों ने स्कूल की इमारत की खस्ताहालत को देखते हुए अनोखे तरीका अपनाया। सभी शिक्षकों ने हेलमेट पहनकर विरोध जताया।
उन्होंने स्कूल में हेलमेट पहनकर बच्चों को पढ़ाया। हेलमेट का प्रयोग टपकती छत से बचाव के लिए भी था, जिसके टुकड़े कभी भी सिर पर गिर सकते थे। कक्षा 6 और सात के बच्चों को इस दिन छुट्टी दे दी गई थी, क्योंकि स्कूल परिसर में उनके बैठने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं था।


Download Android App
Download iOS App




