त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में भद्रघाट सीट से शिक्षक से राजनीति में उतरी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मिमी मजूमदार ने अपने प्रतिद्वंदी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार बुलटी बिस्वास को 5260 मतों के अंतर से हराया। बीजेपी उम्मीदवार मिमी मजूमदार को 20 हजार 471 वोट मिले जबकि बुल्टी विस्वास को 15211 वोट मिले।
कांग्रेस के उम्मीदवार रतन चंद्र दास को नौ हजार 101 वोट मिले। भद्रघाट में 23 सितंबर को मतदान हुआ था और चुनाव से किसी भी पार्टी को कोई शिकायत नहीं रही तथा बिना किसी हिंसा के चुनाव संपन्न हुआ। उपचुनाव में 79.29 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार दिलीप सरकार ने इस सीट को 5,448 मतों के अंतर से जीता था। यह सीट इस वर्ष अप्रैल में उनके निधन के कारण रिक्त पड़ी थी।
विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को बुलाई बैठक
बीजेपी और कांग्रेस दोनों को गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस उपचुनाव में काफी कम वोट मिले। पार्टी प्रवक्ता नवेन्दु भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव के नेतृत्व में 18 महीनों में राज्य की जनता ने शासन प्रणाली में बदलाव और समग, विकास देखा।


Download Android App
Download iOS App



