इंटरनेट और सैटेलाइट आज की नई तकनीक नहीं है बल्कि यह महाभारत काल के जमाने से अस्तित्व में है, ये बात किसी वैज्ञानिक ने नहीं बल्कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने किया है। जी हां राजधानी अगरतला में मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्यूटरीकण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में महाभारत के युग में भी तकनीकी सुविधाएं मौजूद थीं। सीएम बिप्लब देब ने कहा कि ‘भारत कई युगों से इंटरनेट का उपयेाग कर रहा है।
हमारे देश में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। ये वो देश है, जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है। संजय दूर बैठे सब देख सकते थे। इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था।’ उन्होंने कहा कि बीच में बहुत कुछ बदलवाए हुए, लेकिन उस जमाने में भी टेक्नोलॉजी थी। ‘मैं आपको अच्छे काम के लिए बधाई देता हूं, लेकिन इन सुविधाओं का आविष्कार आपने नहीं किया है। ‘बिप्लब देब ने कहा कि मैं गर्व करता हूं कि मेरा जन्म जन्म ऐसे देश में हु्आ जो तकनीक की दुनिया में आगे था।
आज भले ही यूरोप-अमेरिका तकनीक के आविष्कार का दावा करें, लेकिन इसके जनक हम हैं। तकनीक और संस्कृति में कोई समृद्ध है तो वो भारत है। दरअसल, बिप्लब देब अपने भाषण में भारत को डिजिटल की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी ने फेसबुक, वॉट्सएप और ट्विटर को लोगों के बीच प्रचलित किया है।
यहां तक कि अब राज्यों के मुख्यमंत्री भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुमार ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री स्वयं सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं, उन्होंने सांसदों और अन्य मुख्यमंत्रियों को भी सोशल मीडिया पर अपनी उपस्तिति दर्ज कराने को कहा है। हम प्रधानमंत्री जैसे अभिभावक पाकर अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



