छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू की गई। इस विधानसभा सीट के लिए 23 सितंबर को मतदान हुआ था। जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के डाइट परिसर स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
सत्ताधारी दल कांग्रेस निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी से 2,778 मतों से आगे है। जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपुचनाव में आज वोटों की गिनती की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की देवती कर्मा बीजेपी की ओजस्वी मंडावी से 2,778 मतों से आगे है।
आज ईडी के समक्ष पेश होंगे शरद पवार, दक्षिण मुंबई में निषेधाज्ञा लागू
कांग्रेस को अब तक 6,720 तथा बीजेपी को 3,942 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना कुल 14 मेजों पर 20 चक्रों में होगी। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। विधायक मंडावी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है।
इस विधानसभा सीट के लिए इस महीने की 23 तारीख को मतदान हुआ था। जिसमें क्षेत्र के 60.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस उपचुनाव में कुल नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच है। कांग्रेस ने दंतेवाड़ा सीट के लिए देवती कर्मा पर भरोसा किया है।
देवती कर्मा पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की पत्नी है। वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले में नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी थी। वहीं बीजेपी ने विधायक रहे भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा बीजेपी के भीमा मंडावी से 2,172 मतों से चुनाव हार गई थी।
इस चुनाव में दंतेवाड़ा सीट, बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों में से एकमात्र ऐसी सीट थी जिसमें बीजेपी जीती थी। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी को 15 सीटें मिली थी। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटों पर तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



