दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या की

Summary :

NULL

झारखंड में चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के टिकैतबांध गांव में एक दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रामदेव सिंह और उनकी पत्नी के बीच अक्सर किसी बात को लेकर अनबन चलती रहती थी। पति-पत्नी के बीच रविवार की रात भी किसी बात को लेकर झगड़ हो गया।

झगड़ से नाराज पत्नी ने कीटनाशक दवा खा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बाद में पति रामदेव सिंह ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने आज सुबह गांव पहुंचकर दंपति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Desk Team