हैदराबाद की एक महिला को दुबई में सेल्सगर्ल की नौकरी दिलाने के नाम पर शारजाह के एक शेख को बेचने का मामला सामने आया है। पिछले तीन हफ्तों से वह शेख के यहां घरेलू मदद दे रही है। इस महिला को एक एजेंट ने दुबई के सुपरमार्केट में सेल्सवूमेन की जॉब ऑफर की थी। एजेंट ने उसे 18 मार्च को शारजहां भेजा था। महिला ने बताया कि एक शेख ने उसे खरीद लिया था और फिर वह शेख उसे बहरीन ले गया। जिसके बाद उसे ओमान में एक घर में काम करने के लिए रखा गया।
महिला ने बताया कि उससे बुरी तरह काम लिया जाता था और भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। महिला ने किसी तरह अपनी माता को इस स्थिति के बारे में सूचित किया, जिसके बाद परिवार ने मस्कट के भारतीय दूतावास से संपर्क किया।
सूचना के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया और महिला को बचा लिया गया। महिला अब हैदराबाद में अपने परिवार के साथ सकुशल रह रही है। इसके लिए उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय, सुषमा स्वराज और मस्कट के भारतीय दूतावास का शुक्रिया अदा किया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



