रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका के महिला महाविद्यालय के छात्रावास में एक छात्रा के साथ अपने सहपाठी छात्राओं के द्वारा किये गए दुव्र्यवहार को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को शीघ्र त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया है। उन्होंने इस घटना के दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई का भी निर्देश दिया ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।
विदित हो कि दुमका पुलिस ने थ्प्त् दर्ज कर पीडि़त छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है और आज छात्राओं की गवाही चल रही है। दुमका के उपायुक्त ने भी तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है जो 24 घंटे में रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री ने इस पर समयबद्ध और संजीदगी से तुरत कार्रवाई का निर्देश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



