पटना : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के नेतृत्व में राज्य खाद्य निगम के गोदाम मजदूरों ने निगम मुख्यालय का घेराव किया और जय शंकर प्रसाद, महाप्रबंधक को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मजदूरों को सम्बोधित करते हुए इंटक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने राज्य खाद्य निगम के प्रबंधन पर आरोप लगाया कि मजदूरों के बकाये राशि के मद में 09 करोड़ से भी ज्यादा रूपये का हिसाब नही मिल रहा है।
गोदाम के ठीकेदारों से मिलीभगत के चलते मजदूरों के भविष्य निधि के मद में की जाने वाली कटौती में भी प्रबंधन ने ठीकेदारों को खुली छुट दे दी है। राज्य के करीब 400 गोदामों में कार्यरत इन मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भी भुगतान नही किया जा रहा है। श्री सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि श्रम कानूनों का अनुपालन नहीं किया गया तो गोदाम मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगें।
इसके पूर्व श्री सिंह के नेतृत्व में डाकबंगला चौराहे पर नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के समक्ष भी इंटक कार्यकत्ताओं ने केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरूद्ध जमकर नारे लगाये। श्री सिंह ने दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य के मजदूरों को बधाई दी है।


Download Android App
Download iOS App



