झारखंड में धनबाद पुलिस ने एक बड़ साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में एटीएम कार्ड के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के चरख खुर्द गांव में छापामारी कर कुख्यात साइबर अपराधी विकास कुमार मंडल तथा रंजीत कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लाख 80 हजार रुपए, एक लैपटॉप, 22 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंक के पासबुक एवं चेकबुक, तीन बाइक, एक स्कूटी, ऑनलाइन शोपिंग के जरिए खरीदे गए डबल डोर फ्रिज, एलईडी टीवी, पैन एवं आधार कार्ड इत्यादि बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियोंकी निशानदेही पर गांव के मिथुन मंडल, टिंकू मंडल, मुकेश मंडल, डोमन मंडल, किशन मंडल के यहां भी छापा मारा गया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी फरार हो गए। साइबर अपराधी कभी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर संगठित तरीके से देश के कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपए ठग चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



