झारखण्ड में चतरा जिले के सदर प्रखंड के देवरिया स्थित हेरु डैम के जंगल से आज पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला का शव जंगल से बरामद किया। अपराधियों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (60) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों के परिजनों के अनुसार प्रतिदिन की तरह वह मवेशी चराने के लिए हेरुआ डैम की ओर गयी थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
धारदार हथियार से महिला की हत्या
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



