रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि स्थापना के 17 वर्ष बाद पहली बार रज्य ने विकास की ओर नई करवट ली है और अब नये झारखंड का निर्माण हो रहा है। श्री दास ने यहां राज्य स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि विकास के लिए सरकार की ओर से किये गये अथक प्रयास की बदौलत झारखंड एक सशक्त राज्य की छवि लेकर उभरा है। उन्होंने कहा कि अब नये झारखंड का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समावेशी विकास जनभागीदारी और सबको साथ लेकर चलने से प्रतिफलित हुआ है इसलिये राज्य की जनता से यह अपील है कि सभी लोग उत्साह और उल्लास से स्थापना दिवस में शामिल हों। एक नवंबर से 15 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक एवं जन प्रतिनिधि योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करें तथा इससे लाभुकों को भी जोड़ते हुए स्थापना दिवस का समारोह मनायें।


Download Android App
Download iOS App



