सेना ने आज जम्मू जिले में अखनूर सीमा पर जंगल के इलाके से इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और बारूदी सुरंग बरामद की। एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही सेना ने एक आतंकी हमले की कोशिश को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि छानबीन अभियान अब भी जारी है। प्रवक्ता के मुताबिक बीती रात अखनूर मार्केट के पास सेना की इकाई के निकट जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की।
उन्होंने कहा, एक तलाशी अभियान चलाया गया और इलाके को सुरक्षित करने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बल श्वान दल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें एक आईईडी, दो बारूदी सुरंग, सेना से जुड़े कुछ साजोसामान और अन्य आपथिजनक सामग्री मिली हैं। प्रवक्ता ने अखनूर में जवानों की सतर्कता की सराहना की जिससे अहम आतंकी हमले की आशंका को टालने में मदद मिली।
उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ घेराबंदी अभियान जारी है। रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे अभी दो दिन के जम्मू दौरे पर हैं और उन्होंने जवानों से राज्य में नियंत्रण रेखा पर उच्च सतर्कता बरतने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



