भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जयपुर जिला कमेटी ने नींदड गांव में किसानों द्वारा अपनी जमीन बचाने के लिए किये जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से अविलम्ब संघर्षरत किसानों की मांगे स्वीकार करने का आग्रह किया है।
पार्टी विज्ञप्ति के अनुसार लम्बे समय से शांतिपूर्वक किसान महिलायें और पुरूष आंदोलन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार इस ओर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। इसलिये किसानों को सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये गड्ढों में उतरना पड़ा है।
सीपीएम ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक ओर किसानों को बर्बाद कर रही है दूसरी ओर खड्ड़ा बस्ती, गोपालपुरा बाईपास में बसे हुये लोगों को उजाड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



