पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 8 को नागपुर और 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित ‘ भारत के मन की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प तैयार करने हेतु आम लोगों से उनके सुझाव लिए जा रहे हैं।
श्री मोदी ने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में अपने संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया का इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिककरण किया है। देश भर में 300 रथ के जरिए सुझाव पेटिका आम लोगों के बीच रखी गई है। अगले एक महीने तक 10 करोड़ लोगों का सुझाव एकत्र कर उसके आधार पर भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी।
आम लोगों से इस कार्यक्रम के माध्यम से यह जाना जायेगा कि 5 साल में भारत में क्या बदलाव हुआ, अगले 5 साल में देश की जनता कैसा भारत चाहती है? आम लोगों के बीच जा कर उनकी अपेक्षा, आकांक्षा जानने का यह महासंवाद है। इसके अलावा वेबसाइट, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि के जरिए भी आम लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। संकल्प पत्र में जनाकांक्षाओं को समाहित करने के लिए सभी माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है जो एक अनूठा प्रयोग है।


Download Android App
Download iOS App



