प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने कहा कि नागालैंड में चार साल से जारी राजनीतिक अस्थिरता खत्म होगा तथा बीजेपी – एनडीपीपी की सरकार राज्य में विकास सुनिश्चित करेगी। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उम्मीद जतायी है कि आगामी कुछ महीनों में नागा राजनीतिक मुद्दों का समाधान होगा जो राज्य के लोगों को स्वीकार्य होगा।
इसके लिए हम लोगों को मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में एक स्थायी और मजबूत सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा नागा लोगों की सांस्कृतिक विशेषाओं का सम्मान किया है। बीजेपी की सरकार राज्य में विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आधुनिक बाजार सुविधा मुहैया करायेगी।
मोदी ने हिंदी में लोगों को संबोधित किया जिसका केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने नगामीज में अनुवाद किया। राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा एनडीपीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। भाजपा 20 सीटों पर जबकि एलडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App




