पटना : बिहार निषाद संघ की बैठक में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद को श्रद्धांजलि देकर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. कैप्टन जयनारायण निषाद 1980 से 2014 के बीच मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किये एवं एक बार राज्यसभा का सदस्य चुने गये। डा. अम्बेदकर के बाद इन्होंने निषाद समाज के वंचितों एवं उपेक्षितों को मुख्यधारा में लाने का जीवनपर्यन्त प्रयासरत रहे। इनके निधन से निषाद समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक व्यक्त करने वालों में संघ अध्यक्ष ई. हरेन्द्र प्रसाद निषाद, महासचिव रामाशीष चौधरी, उपाध्यक्ष कृष्णा देवी, चरितर चौधरी, शशिभूषण कुमार, देशेज जलज, विनोद सहनी, मनोज निषाद, सुनिता बिन्द, नीतू सिंह, दिलीप निषाद, रामप्रवेश निषाद, सुनिल निषाद, रघुनाथ महतो, सुरेश निषाद, रामजतन चौधरी, गोरख निषाद, विजय सहनी, अशोक कुमार, बैद्यनाथ सिंह, राजेन्द्र सिंह समेत अन्य शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



