पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने PNB घोटाले की जांच की मांग की है। इसी दौरान ममता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना हमला बोला है। ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी को नोटबंदी के दौरान बढ़ावा मिला। उन्होंने मामले की पूरी जांच की मांग की और कहा है कि पूरी सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।
बता दें कि बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने काले धन पर रोक लगाने के लिए 8 नवंबर 2016 को 500 और 1 हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था। ममता के अनुसार नोटबंदी के दौरान कुछ बैंकों में प्रमुख अधिकारियों का तबादला किया गया। उन्होंने कहा कि उस दौरान किए गए तबादले की भी पूरी जांच होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपये की जालसाजी के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लेकर बीजेपी व कांग्रेस में जुबानी जंग तेज है। दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। वहीं नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसमें चूकना नहीं चाहती। बंगाल में पैठ बढ़ा रही बीजेपी को लगातार निशाना बना रही हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



