कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नोटबंदी तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मुद्दे को कुरदते हुए कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ी आपदा रही तो नयी कर व्यवस्था एक बड़ा करतब की तरह है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि नोटबंदी सबसे बड़ आपदा है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा जीएसटी भी एक बड़ भारी करतब की तरह है।
इससे पूर्व बनर्जी ने जीएसटी लागू किये जाने को केंद्र सरकार की नोटबंदी के बाद की एक और ऐतिहासिक भूल करार दिया था। उन्होंने जीएसटी को जल्दी में लाये जाने का दावा करते हुए मांग की कि नयी कर व्यवस्था के मामले में जांच होनी चाहिये। उन्होंने कहा, सरकार ने बगैर उपयुक्त योजना बनाये इसे जल्दबाजी में क्यों शुरु किया। सभी आम लोग और सारे व्यापारी इसके घोर भुक्तभोगी हैं। गहन जांच की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



