रांची : भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल के तत्वावधान में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह सह विचार गोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बर्तमान सन्दर्भ में पंडित जी के विचारों की प्रासंगिकता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सुदर्शन चौबे ने की। विचार गोष्ठि में अपने विचार रखते हुए मुख्य वक्ता आशा लकड़ा ने कहा कि पण्डित जी ने देश की राजनीति को नई दिशा देते हुए अंत्योदय का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का एकात्म मानववाद काए हिंदुत्व का बोध भारत वर्ष के दर्शन से कराया था।
उन्होंने कहा कि जिन विचारो ने हमें शून्य से शिखर तक पहुंचाया है वही हमारे लिए सदा अनुकरणीय है। विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं गरीबो को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार की सभी योजनाओं में पण्डित जी का दर्शन कर सकते है। महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि पंडित जी जन्म शताब्दी समारोह में पार्टी सेवा भाव से पार्टी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज का निर्माण एकात्म मानव वाद से ही संभव है।
कार्यक्रम में के. के. गुप्ता, राजु सिंह, मुकेश सिंह एवं अरुण पांडेय ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संचालन अमित चरण एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित नन्दन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर नाथ बैध, संतोष सिंह, अमर आर्या, कामेश्वर सिंहएमालति सिंह, बिना मिश्रा, सुलेखा देवी, मंजू सिंह, डॉली जायसवाल एनीला पाल, सुदर्शन लाल, सत्य प्रकाश, सत्य प्रकाश, धनन्जय सिंह, दिलीप झा, शिवेश सिंह,बिरेन्द्र यादव, अभय झा, उमेश यादव, शिवेश सिंह चितरंजन शाहदेव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।