पटना : जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने ट्वीट कर कहा कि बहुत कठिन है डगर पनघट की, परिवार पार्टी, में अपने चहेतों को टिकट देने की होड़ मची है, पर छोटे भाई आश्वासन देकर निकलते है,तो बड़े भाई व दीदी उसका पत्ता साफ अपने आदमी की गोटी फिट कर देते है, इधर माताजी मायके के लोगो को आश्वासन दिए थे की सीधे जेल से फरमान आ गया,धन्य है!
श्री नीरज ने कहा कि पारिवारिक पार्टी में सीजन है, इस सीजन में ही कमाई कर लेनी होती है कि फिर निश्चिंत इस खेल में पारंगत परिवार के मुखिया जेल से ही गोटी फिट करने में लगे हैं,तभी तो खुद को अधिकृत करवा लिया अरे,भाई कहावत नही है कि घी दाल में गिरे की भात में,सेटिंग जो करे लाभ तो परिवार का ही। बबुआ, आपके पिताजी लालू प्रसाद यादव जी, जो राजद के अध्यक्ष भी है, किस जुर्म में सजा काट रहे, पिताजी भ्रष्टाचारी और पुत्र प्रवचनकर्ताण्ण्।
कहावत है न.पिता के नाम साग पात और पूत के नाम गेनहारी। शर्म करे, शर्म। बबुआए आपके पिताजी तो भ्रष्टाचार के कुल शिरोमणि है ही, आपके राजद के विधायक दुष्कर्म के सजायाफ्ता राजबल्लभ राजनीतिक सहबाला है क्या?अपराध में तिहाड़ में सजा काट रहे शहाबुद्दीन आपके आइकॉन है, बबुआ चरवाहा स्कूल में पढऩे वाले कितनो को नौकरी मिली उस पर श्वेेतपत्र तो जारी कर दीजिए।


Download Android App
Download iOS App



