पटना : ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में नित्य हो रही लेटेस्ट तकनीक के विकास से परिचित होने और अपने अनुभव साझा करने के लिए पारस एचएमआरआई के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डा. निशिकांत कुमार को सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्प्टिल आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण टी के ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल बुनडांग से मिला है। डा. निशिकांत सियोल के प्रसिद्व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन प्रो टी के किम के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
नी और शोल्डर रिप्लेसमेंट में दुनिया में प्रतिदिन हो रहे एडवांसमेंट से अपडेट होने और उसका लाभ प्रदेश के मरीजों को देने के लिए डा. निशिकांत हर वर्श अलग अलग देश जाते हैं। इस बार 18 से 23 मार्च तक इसी क्रम में वे सियोल में रहेंगे। डा. निशिकांत पिछले 4 वर्शों से पारस एचएमआरआई से जुडे हैं और घुटना प्रत्यारोपण में नेवीगेशन और सी आर तकनीक में दक्ष सर्जन के रुप में प्रसिद्व हैं।


Download Android App
Download iOS App



