गोवा के कैंडोलिम बीच पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत हो जाने और उसकी गर्भवती पत्नी के घायल होने की घटना के अगले दिन शनिवार को कांग्रेस ने बीच पर घूमने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
कैंडोलिम बीच पर दिल्ली के चैतन्य नागपाल की मौत हो गई।
उनकी घायल पत्नी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने पिछले पांच साल के दौरान तट पर सुरक्षा और जीवनरक्षक सेवाओं पर 141.50 करोड़ रुपये खर्चे जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कैंडोलिम बीच पर जब यह दुर्घटना घटी, उस समय वहां कोई बचाव वाहन या अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
चोडनकर ने कहा, कैंडोलिम बीच पर एक आकाशीय बिजली गिरने से एक पर्यटक की मौत और उसकी पत्नी के जख्मी होने की घटना ने गोवा पर्यटन विभाग की बहुप्रचारित बीच सुरक्षा और जीवनरक्षक सेवाओं पर सवाल उठाए हैं, जिनपर पिछले पांच सालों में 141.50 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



