पश्चिम बंगाल सरकार गरीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध: ममता बनर्जी

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार गरीबी दूर करने, बेरोजगारी कम करने, अशिक्षा का मुकाबला करने और मानवाधिकारों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार गरीबी दूर करने, बेरोजगारी कम करने, अशिक्षा का मुकाबला करने और मानवाधिकारों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर, बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल में हमारी सरकार गरीबी दूर करने, बेरोजगारी को कम करने, अशिक्षा से लड़ने और मानवाधिकारों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 1987 में 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में घोषित किया था। 

भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कश्मीर के जमीनी हालात पर अमेरिकी सांसदों को दी जानकारी

Desk Team