पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी बीरभूम हिंसा की घटना के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताते चलें कि बीरभूम के रामपुरहाट के एक गांव में पिछले महीने घरों को बाहर से बंद कर आग लगाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी।
शुवेंदु अधिकारी इस तरह से हुए घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा के कद्दावर नेता और विधायक शुवेंदु अधिकारी बीरभूम में पार्टी नेताओं के एक प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान एक बैरिकेड से धक्का लगने पर वो घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि पार्टी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बीरभूम हिंसा को लेकर सियासत जोरों पर
गौरतलब है कि पिछले महीने बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर राज्य की राजनीति चरम पर है। एक तरफ भाजपा ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में हल्ला बोल कर रही है तो इस पर ममता सरकार ने चुप्पी साधी हुई है। उधर, कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



